सतीश शाह के निधन से गमगीन हुई बॉलीवुड की दुनिया, जॉनी लीवर-करण जौहर समेत इन स्टार्स ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 25, 2025, 06:20 PM IST

Bollywood Stars on Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के सबसे फेमस स्टार्स में से एक सतीश शाह (Satish Shah) अब इस दुनिया में नहीं रहे। सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर सामने आने के बाद अब बॉलीवुड और टीवी स्टार्स एक्टर को श्रद्धांजलि देते दिखे।

Bollywood Stars on Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी वर्ल्ड आज गमगीन है। दिग्गज एक्टर सतीश शाह (Satish Shah), जिन्हें हम सब 'सराभाई वर्सेज सराभाई' (Sarabhai vs Sarabhai) में इंद्रावदन सराभाई के रोल से जानते हैं, वो अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 साल की उम्र में किडनी फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। खबर ब्रेक होते ही सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री वाले सदमे में आ गए। अब स्टार्स सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते नजर आए। तो चलिए जानते है किस स्टार ने क्या पोस्ट किया और कैसे एक्टर सतीश शाह को याद किया।

Bollywood Stars on Satish Shah Death

Image Source: Johnny Lever/ X

Telly Talk से बातचीत के दौरान राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने कहा, 'ये मेरे लिए सबसे बुरा वक्त है। अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि सतीश जी अब हमारे बीच नहीं हैं। ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया। वो जिंदादिल इंसान थे, ह्यूमर से भरे हुए, हर चीज को चैलेंज करते थे। एक्टर के तौर पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। ये इंडस्ट्री और हमारी 'सराभाई' (Sarabhai vs Sarabhai) फैमिली के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। अभी ज्यादा कुछ कह नहीं पा रहा हूं, क्योंकि मन ठीक नहीं है।'

End of Feed