The Vvaan X Review: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force of the Forest) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फिल्म को लेकर सामने आ रहे शुरुआती रिएक्शन में कहानी, विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिद्धार्थ की एक्टिंग की खास तौर पर चर्चा हो रही है। फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा (Deepak Kumar Mishra) ने डायरेक्ट किया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म द वन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स क्या लिख रहे हैं।
फिल्म द वन को लेकर यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Ahaan Panday-Aneet Padda की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इस दिन शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग
सिद्धार्थ की एक्टिंग की हो रही तारीफ
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने X पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। एक यूजर ने फिल्म कहानी, स्क्रीनप्ले और सिद्धार्थ की एक्टिंग को शानदार बताया। एक अन्य दर्शक ने ‘द वन’ को शानदार बताया और लिखा कि फिल्म में प्राचीन मान्यताओं, रहस्य और रोमांच को अच्छे तरीके से दिखाया गया है। दर्शक के मुताबिक फिल्म में लोककथा, इमोशन, रोमांस, एक्शन और एडवेंचर का मिक्स देखने को मिलता है। ‘द वन’ में भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। सोशल मीडिया पर खास तौर पर छठ पूजा से जुड़े सीन और गाने का जिक्र देखने को मिल रहा है। तो वहीं ट्रोल्स फिल्म में कमी भी निकालते हुए नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:The Vvaan Box office Day 1: सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी मचाएगी धमाल, इतने करोड़ को लेगी ओपनिंग
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म द वन की कहानी भारतीय लोककथाओं, रहस्य, फैंटेसी, पौराणिक मान्यताओं और एडवेंचर को मिलाकर बनाई गई है। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा अनुप सोनी (Anup Soni), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म द वन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
