The Immortal Ashwathama: विक्की कौशल के बाद रणवीर सिंह भी हुए बाहर!! इन 2 साउथ एक्टर्स के पास पहुंची 500 करोड़ी मूवी

Jr Ntr-Ram Charan considered for The Immortal Ashwathama: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा (The Immortal Ashwathama) से विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का पत्ता भी साफ हो गया है। खबरें हैं कि मेकर्स जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) में से किसी एक को इस मूवी में लेने की सोच रहे हैं।

Jr Ntr-Ram Charan considered for The Immortal Ashwathama: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर काफी लम्बे समय से अपनी बिग बजट मूवी द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह शुरू नहीं हो पा रही है। आदित्य धर ने द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा का ऐलान विक्की कौशल के साथ किया था, जिनके साथ उन्होंने उरी जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी थी। कुछ दिनों पहले खबरें आईं कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है और मेकर्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ इसे शुरू करने की सोच रहे हैं। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं।

The Immortal Ashwathama: विक्की कौशल के बाद रणवीर सिंह भी हुए बाहर!! इन 2 साउथ एक्टर्स के पास पहुंची 500 करोड़ी मूवी

The Immortal Ashwathama: विक्की कौशल के बाद रणवीर सिंह भी हुए बाहर!! इन 2 साउथ एक्टर्स के पास पहुंची 500 करोड़ी मूवी

साउथ स्टार्स के साथ द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा शुरू करना चाहते हैं मेकर्स

फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा को पहले रॉनी स्क्रूवाला बनाने वाले थे लेकिन अब इसे जियो सिनेमा बनाने जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो जियो सिनेमा के साथ हाथ मिलाने का बाद आदित्य धर ने फैसला लिया है कि वो अपनी ये मेगा बजट द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा को साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण या फिर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ बनाएंगे। ट्रिपल आर और पुष्पा रिलीज होने के बाद से ही जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की लोकप्रियता चरम पर है और मेकर्स इन दोनों स्टार्स के साथ फिल्में बनाने के लिए बेचैन हैं। राम चरण और अल्लू अर्जुन में से कौन सा स्टार द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा में दिखाई देगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

End of Feed