The Great Indian Family Twitter Review: करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की सक्सेस के बाद से फैमिली ड्रामा का ट्रेंड ऑडियंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म मेकर विजय कृष्णा आचार्या की द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विक्की ने वेद व्यास त्रिपाठी का किरदार निभाया है। फिल्म में एक्टर भजन सम्राट की भूमिका में है।
the great indian family (credit pic: instagram)
फिल्म की कहानी वेद के साथ होती है जिसे स्कूल के समय से एक लड़की से प्यार होता है। वो लड़की उसके टैलेंट को पहचानती है और उसे फेमस भजन कुमार बनाती हैं। फिल्म में विक्की और मानुषी की केमिस्ट्री शानदार है। फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब वेद को पता चलता है कि वो मुस्लिम है। फिल्म में कई सारे उतार- चढ़ाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी?
द ग्रेट इंडियन फैमिली ट्विटर रिव्यू
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू लिख रहे हैं। ज्यादतर यूजर्स का कहना है कि फिल्मों को खींचा गया है। फिल्म में मानुषी छिल्लर की एक्टिंग कुछ खास नहीं है। फिल्म को बड़े बैनर के तले रिलीज किया गया है। लेकिन इस फिल्म को लेकर कुछ खास बज नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई कर सकती है।
