Thank God Box Office Collection: अजय-सिद्धार्थ की कॉमेडी का नहीं चला जादू, चौथे दिन थैंक गॉड की कमाई और गिरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 01:34 PM IST

Thank God Box Office Collection Day 4: 25 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी फिल्म थैंक गॉड अपना जादू चलाने में असफल नजर आ रही है। चार दिन में फिल्म की कमाई 25 करोड़ भी नहीं हो सकी है।

Thank God Box Office Collection Day 4: 25 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी फिल्म थैंक गॉड अपना जादू चलाने में असफल नजर आ रही है। चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जो इतनी भारी भरकम स्टारकास्ट वाली फिल्म के हिसाब से निराशाजनक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि चार दिन में फिल्म की कमाई 25 करोड़ भी नहीं हो सकी है। एक समय अजय देवगन जैसे सितारे की फिल्म धूम मचाती थीं और अब उनकी फिल्में पानी मांग रही हैं। इस फिल्म को दीपावली की छुट्टी और त्यौहार का लाभ भी नहीं मिला है।

Thank God Box Office Collection: अजय-सिद्धार्थ की कॉमेडी का नहीं चला जादू, चौथे दिन थैंक गॉड की कमाई और गिरी

बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दूसरे दिन इसकी कमाई 25 प्रतिशत तक गिर गई थी। दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए थे। गुरुवार को यानी तीसरे दिन फिल्म की कमाई 4 करोड़ रुपये रह गई। शुक्रवार के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की घटकर महज 3.30 करोड़ रह गई। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 21.55 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 70 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुई है।

End of Feed