Thank God Box office Collection day 2: दूसरे ही दिन थैंक गॉड का हुआ बुरा हाल, अजय देवगन की फिल्म की इतनी हुई कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 12:55 PM IST

Thank God Box office Collection day 2: 25 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड ने दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए। बुधवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई।

कोरोना काल के बाद बॉक्स ऑफिस का गणित खराब हो गया है। कौन सी फिल्म चल जाएगी और कौन सी फिल्म ढेर हो जाएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से लोगों को घर में बैठकर फिल्में देखने का चस्का लग चुका है, ऐसे में सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाना हर फिल्म के बस की बात नहीं होती है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड दिवाली के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए हैं।

Thank God Box office Collection day 2: दूसरे ही दिन थैंक गॉड का हुआ बुरा हाल, अजय देवगन की फिल्म की इतनी हुई कमाई

उम्मीद की जा रही थी कि त्यौहार का मौका है और अजय देवगन जैसे सितारे की फिल्म आ रही है तो दर्शक सिनेमाघर पहुंचेंगे और फिर कमाई का रिकॉर्ड बना देगी। हर साल बॉलीवुड की फिल्में दीपावली के दिन रिलीज की जाती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं और करोड़ों कमाती हैं। इस बार यही सोचकर थैंक गॉड की रिलीज डेट दिवाली के पास रखी गई। कमाई देखकर साफ जाहिर है कि इस फिल्म को दिवाली और गोवर्धन पूजा की छुट्टी का लाभ नहीं मिल रहा है।

End of Feed