Janhvi Kapoor in Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिसमें फिल्मकार अंतिम कुछ क्षणों में किसी कलाकार से कैमियो कराते हैं ताकि उनकी फिल्म की कहानी आगे बढ़ सके। शाहिद कपूर और कृति सेनन की हालिया रिलीज मूवी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के मेकर्स ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों के लिए जाह्नवी कपूर किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं हैं क्योंकि उनकी एंट्री मूवी में उस वक्त होती है, जब कहानी को आगे बढ़ाना था। मेकर्स ने बहुत ही चतुराई से जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का उपयोग किया है और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की प्रेम कहानी में तड़का लगाया है।
Janhvi Kapoor in TBMAUJ
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya के सेकेंड पार्ट में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में मेकर्स ने जाह्नवी कपूर की एंट्री कराकर यह साफ कर दिया है कि वो उनके साथ इस मूवी की कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं। अगर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पसंद आती है तो वो इसका दूसरा पार्ट बना सकते हैं, जिसमें दर्शकों को जाह्नवी कपूर का लम्बा-चौड़ा रोल देखने को मिलेगा।
कैसी है शाहिद-कृति की Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya
अगर आप सोच रहे हैं कि शाहिद कपूर और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया कैसी है, तो हम बता दें कि ये एक सॉफ्ट रॉम-कॉम है, जो यंगस्टर्स को काफी पसंद आएगी। फिल्म में शाहिद कपूर को एक ह्यूमन दिखने वाली रोबोट से प्यार हो जाता है और वो उससे शादी करना चाहते हैं। सुनने में भले ही ये आइडिया थोड़ा सा अटपटा लगे लेकिन मेकर्स ने इसे खूबसूरती से पेश किया है।
