Mrunal Thakur Praises Dhanush Starrer Tere Ishk Mein: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) 28 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में धनुष द्वारा की गई एक्टिंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने सभी लोगों को पसंद आए। दर्शकों को ओर से भरपूर प्यार मिलने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी धनुष स्टारर 'तेरे इश्क में' की जमकर तारीफ की है। मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
Pic Credit: Instagram/Celebs
'तेरे इश्क में' की मृणाल ठाकुर ने की तारीफ
मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धनुष स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर अपने रिव्यू साझा किए हैं। उन्होंने टी-सीरीज की उस पोस्ट को दोबारा शेयर किया जिसमें बताया गया था कि फिल्म ने दुनिया भर में 152 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। मृणाल ने लिखा, 'फिल्मों का पूरा मजा ले रही हूं! आनंद एल राय सर, बधाई हो! धनुष सर, मैं हमेशा से आपकी एक्टिंग की बहुत बड़ी फैन रही हूं।' मृणाल ठाकुर ने अपने इस पोस्ट में प्रकाश राज, कृति सेनॉन और प्रियांशु पैन्युली सहित बाकि सभी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने आगे लिखा, 'बधाई हो दोस्तों।' इतना ही नहीं मृणाल ठाकुर ने एआर रहमान के म्यूजिक को सलाम किया। धनुष ने भी मृणाल की इंस्टाग्राम स्टोरी को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, 'शुक्रिया मृणाल।'
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आई थी कि मृणाल ठाकुर इन दिनों धनुष को डेट कर रही हैं। ये अफवाहें चारोंओर आग की फैल गई थी। हालांकि मृणाल ठाकुर और धनुष ने कभी भी ऐसी अफवाहों पर रिएक्शन देना सही नहीं समझा। बताते चलें धनुष की शादी निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत (सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी) से 18 साल तक चली और 2022 में दोनों अलग हो गए।
