Tejas Box Office Collection: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म तेजस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्ट्रेस ने जबरदस्त एक्शन सीन किए है। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म की कहानी तेजस गिल नाम की लड़की है जिसके कंधों पर देश को बचाने की जिम्मेदारी होती है। कंगना की तेजस दर्शकों को काफी फीकी लगी। सर्वेश मवारा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है।
Kangana Tejas (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Aashka Goradia ने दिया बेटे को जन्म, पापा बनते ही Brent Goble ने रखा नन्हे मेहमान का खूबसूरत नाम
कंगना की फिल्म तेजस को देश की पहली एयर एक्शन मूवी बताया जा रहा है। फिल्म में कंगना के साथ वरुण मित्रा और अनुज खुराना जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन महज 1.25 करोड़ की कमाई की है।
पहले दिन कैसा रहा कंगना की तेजस का हाल
फिल्म के बजट के हिसाब से कुछ खास कमाई नहीं हुई है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। अगर बात फिल्म के एडवांस बुकिंग की करें तो उसमें भी कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। एक्ट्रेस ने फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट किया था। तेजस से पहले कंगना की चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई थी। चंद्रमुखी 2 को भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की इमरजेंसी और तनु वेड्स मनु 3 पाइपलाइन में है। इमरजेंसी में एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।
