बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन ने हाल ही में आलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ सात फेरे लेकर घर बसाया है। आदर जैन (Aadar Jain) और आलेखा आडवाणी ने कुछ समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया और बीते दिनों घरवालों के सामने एक-दूसरे को पति-पत्नि के तौर पर स्वीकार किया। वेडिंग फंक्शन्स के दौरान आदर जैन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स के लिए टाइमपास बताया है, जिसके बाद उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। आदर जैन का टाइमपास कमेंट किसी के भी गले नहीं उतर रहा है, जिस कारण लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने सरेआम ऐसी बात बोलकर एक्स-गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की बेइज्जती की है, जिसका उन्हें कोई हक नहीं था। तारा सुतारिया ने तो अब तक इस पर अपनी जुबान नहीं खोली है लेकिन उनकी मां ने आदर जैन को आड़े हाथों लिया है।
आदाकारा तारा सुताकिया की मां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है, जिसे आदर जैन के लिए माना जा रहा है। तारा सुतारिया की मां ने इस पोस्ट में लिखा है, 'अगर तुम्हारा पति या बॉयफ्रेंड कभी भी तुमसे कोई घटिया बात करे या तुम्हारी बेइज्जती करे तो तुम्हें वो बातें एक कागज पर लिखकर उसकी मां या बेटी को दे देनी चाहिए। अगर वो इंसान ये बातें अपनी मां या बेटी को नहीं बोल सकता है तो उसे कोई हक नहीं बनता है कि वो ये बातें तुम्हें बोले।'
सालों तक चला था आदर-तारा का अफेयर
बहुत कम लोगों को पता है कि आदर जैन और ताजा सुतारिया का अफेयर काफी लम्बे समय तक चला था। ये दोनों साथ में बॉलीवुड पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन्स में भी देखे जाते थे। आलेखा आडवाणी अदाकारा तारा की अच्छी दोस्त थीं। तारा तो पता ही नहीं चला कि कब आदर और आलेखा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और ये दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लोग आदर को इसलिए भी खरी खोटी सुना रहे हैं कि उन्होंने तारा के साथ रहते हुए आलेखा के साथ अफेयर किया और फिर शादी कर ली।
