Tara Sutaria's Pre-Birthday Celebration Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। तारा सुतारिया ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव्स में प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन एन्जॉय करते हुए बेहद प्यारी पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में से एक में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का बोल्ड और स्टाइलिश अवतार देख फैन्स तारीफ करते नहीं थक नहीं रहे हैं। तारा सुतारिया ने जैसे ही इन पिक्स को इंटरनेट पर शेयर किया, तभी से ये फैन्स के बीच धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं किस दिन तारा सुतारिया अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं।
Pic Credit: Instagram/Tara Sutaria
देखें तारा सुतारिया की प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पिक्स
16 नवंबर यानी रविवार को तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन एन्जॉय करते हुए कई पिक्स शेयर कीं। फर्स्ट फोटो में ब्लैक बिकिनी और शीर जॉर्जेट ब्लैक सारोंग में तारा सुतारिया पोज देते हुए काफी स्टाइलिश एंड गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। तारा सुतारिया को एक चमकते हुए नियॉन साइन के सामने खड़े हुए देखा जा सकता है, जिस पर लिखा है, "हैप्पी बर्थडे तारा।" तारा की ये सभी पिक्स फैन्स को खूब पसंद आई हैं। प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन को एन्जॉय करते हुए तारा सुतारिया ने कैप्शन दिया, 'बर्थडे वीक हुआ शुरू! तीन दिन बाकी है।' तारा सुतारिया 19 नवंबर के दिन अपना 30वां दिन सेलिब्रेट करेंगी।
तारा सुतारिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ पिक्स भी शेयर की हैं। इसके अलावा दोनों को कई पार्टीज और इवेंट्स में साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी तक इस कपल ने अपने मुंह से यह कबूल नहीं किया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया को जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में देखा जाएगा।
