'पैसे देकर चलाई जा रही...' तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लो संग वायरल 'किस' वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को लगाई लताड़

Tara Sutaria Video: तारा सुतारिया ने अपने और सिंगर एपी ढिल्लों के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया की अफवाहों को करारा जवाब दिया है। उनका एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। तारा की इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Tara Sutaria Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सभी लोगों की नजरें तारा पर टिकी हुई है। हाल ही में वो एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में उनके साथ स्टेज पर नजर आईं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग हैरान हो गए। वायरल वीडियोज में स्टेज पर एपी ढिल्लों और तारा एक दूसरे के करीब आ गए। उस समय तारा के बॉयफ्रेंड स्टेज के नीचे खड़े होकर दोनों को साथ में डांस करते देख रहे थे। इस क्लिप को देखने के बाद लोगों ने तारा सुतारिया को खूब लताड़ लगाई। इस बीच तारा सुतारिया का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

tara sutaria video

pic credit- tara sutaria instagram

तारा सुतारिया ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर की है, जिसपर सभी की नजरें टिक गई है। इस क्लिप में तारा सुतारिया, एपी ढिल्लों के साथ डांस करती नजर आ रही है। क्लिप में तारा की अदाएं देख फैंस गदगद हो गए हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए तारा ने कहा, ' लाउड एंड प्राउड एंड इन इट टुगेदर एपी ढिल्लों। फेव क्या रात थी मुंबई का इतना प्यार हमारे गाने को देने के लिए थैंक यू और आगे भी ज्यादा म्यूजिक व यादें साथ बनाएंगे। झूठी कहानियां, चालाक एडिटिंग और पैसे देकर चलाई जा रही पीआर मुहिम हमें हिला नहीं सकतीं! आखिर में प्यार और सच ही जीतता है। तो हंसने की बारी बुलीज की है।' तारा का पोस्ट कॉन्सर्ट क्लिप की अफवाहों पर जवाब माना गया। तारा की इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट में लिखा- 'ये तो कहना ही नहीं कि मेरा रिएक्शन का वीडियो किसी और गाने के दौरान बनाया गया था, वो भी 'थोड़ी सी दारू' के दौरान नहीं। जोकर!

End of Feed