तारा सुतारिया संग इवेंट में पहुंचे Veer Pahariya, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Tara Sutaria and Veer Pahariya's Spotted Together: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) लगभग एक महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक इवेंट में साथ में स्पॉट किया गया। दोनों का साथ में वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Tara Sutaria and Veer Pahariya's Spotted Together: वीर पहाड़िया ने इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। इस मूवी से डेब्यू करने के बाद वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वीर पहाड़िया इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को डेट कर रहे हैं। हाल ही में इस कपल का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ है।

Tara Sutaria and Veer Pahariya

Image Source: Instagram/bollywoodpap

बीते दिन यानी मंगलवार को वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया को मुंबई में एक इवेंट में जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान वीर पहाड़िया को तारा सुतारिया के लिए कार का दरवाजा भी खोलते हुए देखा गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद अब फैन्स को यकीन हो गया है कि ये कपल रिलेशनशिप में है। दोनों का स्टाइलिश लुक भी कैमरे में कैद हुआ है। वीर और तारा की कई पिक्स इस दौरान क्लिक की गईं और ये सभी इंटरनेट पर बड़ी तेजी से पसंद भी की जा रही हैं।

End of Feed