Tanushree Dutta ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, नाना पाटेकर की भी लगाई क्लास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 13, 2023, 10:19 AM IST

Tanushree Dutta files FIR Against Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह राखी सावंत के खिलाफ अब लीगल एक्शन लेने जा रही हैं, उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Tanushree Dutta files FIR Against Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह राखी सावंत के खिलाफ अब लीगल एक्शन लेने जा रही हैं, उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है। इसी के साथ ही तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ भी काफी बयानबाजी की है, उन्होंने एक्टर पर भी कई संगीन आरोप लगाए हैं। अब तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने राखी सावंत पर आरोप लगाया कि मी टू के समय साल 2018 में उन्हें मेंटली परेशान किया गया। राखी सावंत ने न सिर्फ उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की बल्कि कई गलत बयान भी दिए। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed