Tanushree Dutta Supports Adil Durrani: टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और कंट्रोवर्सिअल एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी अजीबों-गरीब हरकतें कर दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है। इसी के साथ बीते कुछ दिनों से आदिल दुर्रानी और राखी सावंत एक दूसरे पर एक से बढ़ एक इल्जाम लगा रहे हैं। ऐसे में अब इन दोनों के लड़ाई के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता आदिल के सपोर्ट में उतरीं हैं। एक्ट्रेस ने राखी के खिलाफ बहुत बड़े खुलासे भी किये हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
Tanushree Dutta Supports Adil Durrani: कई समय से चल रही राखी सावंत और आदिल दुरानी की लड़ाई में एक नया मोड़ आया है। दरअसल एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अब आदिल के सपोर्ट में उतरकर राखी के उपर एक से बढ़ एक खुलासे कर रही हैं, जो काफी चौंका देने वाले हैं।
दरअसल तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने साल 2018 में चले मी टू कैंपेन के दौरान नाना पाटेकर पर इल्जाम लगाया था। उस समय राखी सावंत ने एक्ट्रेस के खिलाफ मीडिया में कुछ बयान दिए थे। ऐसे में अब तनुश्री ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) के खिलाफ मोर्चा खोल बड़े-बड़े खुलासे किये हैं। एक्ट्रेस का कहना है की राखी एक साइकोपैथ औरत है और उसकी वजह से दो लोगों ने सुसाइड भी कर लिया था। राखी ने उन दोनों लड़कों को काफी ज्यादा बुरा भला बोला था, आखिर में आत्महत्या करने अलावा उनके पास कोई चारा नहीं रहा।
इस बात पर आदिल (Adil Durrani) का कहना था की ये केस 4 साल तक चला, लेकिन उन दोनों लड़को के माता-पिता राखी से नहीं लड़ पाए। जिसके कारण केस को बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब आदिल और राखी के बीच तनुश्री ने भी खुलासे करने शुरू कर दिए हैं। जानकरी के लिए बता दें की राखी ने आदिल के साथ साल 2022 में शादी की थी। इसी साल एक्ट्रेस अपने पति पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके चलते आदिल को जेल जाना पड़ा था।
