Tanu Weds Manu 3 Update: साल 2011 में आई फिल्म तनु वेड्स मनु (Tanu Weds Manu) को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस मूवी में आर माधवन और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद तनु वेड्स मनु रिटर्न्स रिलीज हुई। इस मूवी को भी लोगों ने प्यार दिया। इस बीच फिल्म तनु वेड्स मनु 3 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-'लोग मुझे मैसेज नहीं करते' फिल्म इंडस्ट्री पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, फ्लॉप मूवी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी)
फिल्म तनु वेड्स मनु 3 को लेकर सामने आया अपडेट (pic credit-Tanu Weds Manu movie)
तनु वेड्स मनु 3 को लेकर आया अपडेट (pic credit-tanu weds manu movie)
तनु वेड्स मनु 3 को लेकर आया अपडेट
फिल्म तनु वेड्स मनु – द नेक्स्ट चैप्टर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की शूटिंग साल 2026 में ही शुरू होगी। ऐसे में आने वाले महीनों में इसकी कहानी, कलाकारों और रिलीज डेट को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आ सकते हैं। इस घोषणा के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वे पिछले एक दशक से इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के नए पार्ट का इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कंगना रनौत और आर माधवन ही नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी, जो इससे पहले हीरामंडी और द एम्पायर जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। फिल्म का निर्माण इरोस इनोवेशन और रुद्र सोमा ज्योति लिमिटेड मिलकर करेंगे।
कंगना रनौत इस मूवी में आएंगी नजर
बताते चलें कि कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी। ये फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में आयोजित की गई, जिसे सीएम रेखा गुप्ता ने रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री घोषित कर दिया। अब कंगना रनौत ने इस बात पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा है। अब सभी लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को देखने के लिए बेताब हैं।
