एकता कपूर की फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की बनेगी जोड़ी, जून में शुरू हो जाएगी शूटिंग

Tamannah Bhatia and Siddharth Malhotra in Ekta Kapoor Next: फिल्म को अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया जाएगा जी इसे ओर भी रियल बना देगा। जंगल में भी फिल्म का बड़ा सेट बनाया गया है। फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तैयारी भी करने वाली है।

Tamannah Bhatia and Siddharth Malhotra in Ekta Kapoor Next: बॉलीवुड की हॉट हसीना तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) और स्मार्ट मुंडा सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Siddharth Malhotra) जल्द ही साथ में काम करने वाले हैं। तमन्ना भाटिया एकता कपूर( Ekta Kapoor) की अपकमिंग मूवी वन ( Vvan) में नजर आ सकती है। इस फिल्म के लिए तमन्ना भाटिया को अप्रोच किया गया है। नो एंट्री 2 और रेंजर जैसी फिल्मों के बाद तमन्ना के हाथ में एकता कपूर का प्रोजेक्ट लगा है। इस फिल्म को दीपक मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा होने वाली है। आइए आपको बताते हैं लेटेस्ट अपडेट

Tamannah Bhatia and Siddharth Malhotra in Ekta Kapoor Next:

हालिया मिली जानकारी के अनुसार एकता कपूर की टीम तमन्ना भाटिया से बात कर रही है। इस समय एक्ट्रेस के पास नो एंट्री 2, रेंजर जैसी फिल्में हैं। इसके बाद उन्हें वन के लिए अप्रोच किया गया है। यह एक हिस्टोरीकल ड्रामा है जिसकी शूटिंग इसी साल जून में शुरू हो जाएगी और फिल्म को 2026 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया जाएगा जी इसे ओर भी रियल बना देगा। जंगल में भी फिल्म का बड़ा सेट बनाया गया है। फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तैयारी भी करने वाली है। अगर दोनों साथ में नजर आते हैं तो बॉलीवुड के हॉट स्टार्स की जोड़ी बन जाएगी।

End of Feed