नोरा फतेही का कटा रागिनी एमएमएस 3 से पत्ता, इस हॉट-वायरल हसीना ने किया डांस क्वीन को रिप्लेस

Nora Fatehi Exits Ragini MMS 3: एकता कपूर की हॉरर-ड्रामा फिल्म रागिनी एमएमएस का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है। फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश चल रही है, जो नोरा फतेही पर खत्म हुई थी। अब इस अपडेट में नया मोड आया है, क्योंकि नोरा ने फिल्म छोड़ने का प्लान बना लिया है।

Nora Fatehi Exits Ragini MMS 3: एकता कपूर ( Ekta Kapoor) की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रागिनी एमएमएस( Ragini MMS) के दो पार्ट शानदार रहे थे। दर्शकों को उनकी ये दोनों मूवी काफी पसंद आई थी। हॉरर-ड्रामे के साथ फैंस को डराने के बाद, अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट का प्लान किया है। बालाजी टेलीफिल्म्स रागिनी एमएमएस का पार्ट 3( Ragini MMS 3) बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने ग्लोबल स्टार नोरा फतेही( Nora Fatehi) को कास्ट किया था। लेकिन अब खबर सामने आई है कि फिल्म से नोरा ने अपने हाथ पीछे कर लिए हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। अब कौन है रागिनी एमएमएस 3 की नई हीरोइन आइए आपको बताते हैं।

Nora Fatehi Exits Ragini MMS 3

Image Source: Pintrest

सूत्रों के अनुसार, "हाल ही में नोरा फतेही ( Nora Fatehi) के रागिनी एमएमएस 3 से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। दरअसल, नोरा फतेही इस प्रोजेक्ट के लिए पहली पसंद थीं और निर्माता उनकी इन्टरनेशनल पॉपुलैरिटी को देखते हुए, इस फिल्म में कास्ट कर रहे थे।हालांकि अब वह फिल्म से बाहर हो गई है। जिसकी वजह मुख्य रूप से टाइट शेड्यूल बताया जा रहा है। सूत्र के अनुसार नोरा फतेही के बाद अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं और वह इसे लेकर बाधित है, जिस वजह से एक्ट्रेस रागिनी एमएमएस 3 को टाइम नहीं दे पाएगी।

End of Feed