Tamannaah bhatia and vijay verma: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah bhatia) और एक्टर विजय वर्मा (vijay verma) का प्यार अब धीरे-धीरे दुनिया के सामने आने लगा है। नए साल के मौके पर दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जहां वह एक साथ पार्टी करते दिखे थे, कई फोटोज में वह एक दूसरे को किस भी कर रहे थे। तब से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। न तो विजय वर्मा ने और न ही तमन्ना भाटिया ने अभी तक अपने रिलेशनशिप की खबरों की पुष्टि की है, हालांकि दोनों कई दफा एक साथ स्पॉट हो चुके हैं। इसके साथ ही अब बीती रात विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक साथ डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किए गए हैं। दोनों की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस का मानना है कि इश्क को छुपानी की कितनी भी कोशिश कर लो आखिरकार वह सामने आ ही जाता है।
tamanna bhatia and vijay varma
डिनर डेट पर निकले विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच विजय और तमन्ना को एक साथ गाड़ी में बैठे हुए देखा गया है। बीती रात दोनों डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किए गए हैं। वायरल फोटोज में जहां तमन्ना को सफेद टॉप पहने देखा गया है, वहीं विजय ने कैजुअल लुक कैरी किया है। इस बीच जब कैमरा तमन्ना और विजय को ओर पड़ा तो वह इससे छुपते हुए भी नजर आए हैं। इस बीच वह एक दूसरे को देख कर हंसते हुए भी देखे गए हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे हैं। विजय और तमन्ना ने अपने रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल कर सकते हैं।
