किसिंग वीडियो के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक- दूसरे से कतराते दिखे, यूजर्स बोले - क्या हो गया बेक्रअप?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2023, 02:35 PM IST

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। न्यू ईयर पर दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों को साथ में पहली बार देखा गया। रूमर्ड कपल ने साथ में पैपराजी को कोई फोटो नहीं दी।

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों ने गोवा में साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। किसिंग वीडियो वायरल होने के बाद तमन्ना और विजय पहली बार साथ में नजर आए। दोनों ने डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में है। रूमर्ड कपल का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तमन्ना भाटिया ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, विजय वर्मा सपोर्टी लुक में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को कई पोज दिए। लेकिन रूमर्ड कपल ने एक- साथ के साथ कोई पोज नहीं दिया।

Tamannaah Bhatia and vijay verma

Tamannaah Bhatia and vijay verma

वीडियो में दोनों एक- दूसरे से कतराते हुए नजर आए। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, क्या दोनों का ब्रेकअप हो गया है? दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ये दोनों रिलेशनशिप में है। तीसरे यूजर ने लिखा, तमन्ना की पसंद को क्या हो गया है।

End of Feed