कैंसर से जंग के बीच पीली साड़ी में नजर आईं Tahira Kashyap, कायल फैंस बोले- "बहुत हिम्मती महिला है"

ताहिरा कश्यप इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। साल 2018 में उन्हें पहली बार कैंसर हुआ था, लेकिन अब उनका कैंसर वापस उभर गया है। हास ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें ताहिरा पीली साड़ी में खूबसूरत लग रही है। फैंस इस वीडियो देखने के बाद ताहिरा की तारीफ कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं साथ ही ताहिरा पूरी हिम्मत से लड़ रही हैं। बता दें सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है और साथ इलाज चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ताहिरा कश्यप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ताहिरा कश्यप पीली साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

Tahira Kashyap

Tahira Kashyap

शुक्रवार यानी 11 अप्रैल, 2025 को ताहिरा एक फैशन इवेंट का हिस्सा बनने पहुंची थी। इस दौरान ताहिरा ने पीले रंग की साड़ी कैरी की थी, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थी। एक तरफ फैंस उनकी खूबसूरती पर मर-मिटे हैं तो दूसरी तरफ उनकी हिम्मद की मिसाल दे रहे हैं। ताहिरा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला रखा था साथ ही एक सिंपल सा नेकलेस कैरी किया था। पैपाराजीयों ने ताहिरा से उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी ली तो ताहिरा ने कहा-"बिलकुल ठीक, धन्यवाद।"

End of Feed