Tabu Shocking Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। तब्बू अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तब्बू हर मुद्दे पर अपनी राय देना पसंद करती हैं। 54 साल की उम्र में भी तब्बू सिंगल और अबतक शादी नहीं की। उनसे लोग ये सवाल पूछते हैं कि वो कब अपना घर बसाएंगी? इस बीच बॉलीवुड की बोल्डनेस क्वीन तब्बू का एक बयान एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी को लेकर तब्बू ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- tabu instagram
क्या तब्बू ने शादी को लेकर दिया ऐसा बयान?
एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे है, जिसमें तब्बू के शॉकिंग बयान के बारे में बताया गया है। इन पोस्ट्स के मुताबिक तब्बू ने कहा, 'मुझे बिस्तर पर बस एक मर्द चाहिए अभी शादी नहीं करने वाली मैं सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही।' बता दें कि TellyChakkar ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा ही पोस्ट किया है। अब क्या सच में तब्बू ने ऐसा कहा है या नहीं सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में चर्चा करने लगे हैं। एक्स पर एक ट्विट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि तब्बू की टीम ने इस बयान को गलत कहा है। साथ ही ऐसा कोई वीडियो सामने नहीं आया है, जिसमें तब्बू शादी को लेकर ऐसा बयान दे रही हैं। अभी तक तब्बू ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।
तब्बू ने अबतक नहीं की शादी
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने अबतक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम कई स्टार्स के साथ जोड़ा गया था। तब्बू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। तब्बू का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। तब्बू आखिरी बार फिल्म क्रू में नजर आई थी। तब्बू की इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। तब्बू जल्द ही दृश्यम 3 में दिखाई देंगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
