जिंदगी के आखिरी पलो में तबस्सुम ने बेटे से कही थी ये बात, पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 20, 2022, 06:41 PM IST

तबस्सुम के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। एक्ट्रेस भले ही आज हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। एक्ट्रेस के बेटे ने बताया कि आखिरी पल में क्या चाहती थीं मां।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम (Tabassum) लीजेंड हैं और लीजेंड्स कभी नहीं मरते हैं। वो अभी भले ही आज हमारे साथ नहीं है, लेकिन हमारी यादों में हमेशा रहेंगी। उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 78 साल की उम्र में तबस्सुम को दिल का दौरा पड़ा था। उनके निधन पर बॉलीवड सितारों ने दुख जताते हुए कई यादें शेयर की। 18 नवंबर को तबस्सुम का निधन हुआ था। तबस्सुम के निधन के दो दिन बाद लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली। एक्ट्रेस के बेटे होशांग ने खुलासा किया कि मेरी मां ऐसा चाहती थी। वो शांति के साथ इस दुनिया से जाना चाहती थी और इसलिए दुनिया को दो दिन तक पता नहीं चला था।

tabassum (2)

tabassum (credit pic: instagram)

आखिरी समय में घर जल्द घर जाना चाहती थी तबस्सुम

अस्पताल में बिताए आखिरी पलो के बारे में बात करते हुए होशांग ने कहा, वो बार -बार यही कह रही थी कि जल्दी करो, मुझे घर जाना है तबस्सुम टॉकीज शूट करने के लिए। उनका ये शो यूट्यूब पर आता था। तबस्सुम 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्होंने अपने दौर में उस समय के कई पॉपुलर एक्टर्स के साथ काम किया था। तबस्सुम को दूरदर्शन के शो फूल खिल हैं गुलशन गुलशन से घर- घर में पहचान मिली थी। उनका ये शो एक- दो साल नहीं बल्कि 21 साल तक चला था। इस शो में अलग-अलग एक्टर्स के साथ बातचीत होती थी। उस समय हर एक्टर तबस्सुम के शो में आना चाहता था। तबस्सुम का शानदार करियर रहा था।

End of Feed