टी-सीरीज़ की नई रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा T178 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, अगले साल होगी रिलीज

T Series T178 Annoucement: टी-सीरीज ने अपनी नई मूवी की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है। यह मूवी अगले साल रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के स्टार्स का खुलासा नहीं किया है। आने वाले महीनों में फ़िल्म की कास्ट, म्यूज़िक टीम और कहानी से जुड़ी नई जानकारी सामने आएगी।

T Series T178 Annoucement: टी-सीरीज ने अपनी मोस्ट अवेटेड रोमांटिक म्यूज़िकल ड्रामा फ़िल्म, प्रोडक्शन नंबर T178 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म, जिसे अभी तक पूरी तरह छिपाकर रखा गया है, 1 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि टी-सीरीज अपने इमोशन-ड्रिवन और म्यूज़िक-फोकस्ड प्रोजेक्ट्स के लिए लंबे समय से जाना जाता है।

T Series T178 Annoucement

फिल्म से जुड़े सभी क्रिएटिव और कास्टिंग डिटेल्स को अभी तक छुपाया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि जैसे ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी, वे धीरे-धीरे इससे जुड़े कई रोमांचक अपडेट्स जारी करेंगे। टी-सीरीज द्वारा इस तरह का सस्पेंस बनाए रखना फ़ैंस के लिए इंतज़ार को और भी दिलचस्प बना देता है। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि T178 में शानदार म्यूज़िक, दमदार कहानी और दिल को छू लेने वाला रोमांस देखने को मिलेगा — जो टी-सीरीज की खास पहचान है।

End of Feed