Swara married to Fahad: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो मुंबई के एक्टिविस्ट फहाद अहमद संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर फहाद अहमद के साथ जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने फहाद संग मुलाकात से लेकर शादी तक का वक्त दिखाया है। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। स्वरा भासकर ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, 'कभी-कभी तुम्हारी तलाश उससे कहीं दूर जाकर खत्म होती है, जो आपके करीब होता है। हम दोनों प्यार की तलाश में थे, जिसके चलते हम दोनों में दोस्ती हो गई और अब हम एक-दूसरे के हो गए हैं। मेरे दिल में आपका स्वागत है, फहाद अहमद... यहां काफी शोर है लेकिन ये तुम्हारा है।'
Swara Bhasker ने एक्टिविस्ट Fahad Ahmad संग रचाई शादी, शेयर किया प्यारा सा वीडियो
Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but w… t.co/mbQDXdqdql
— ANI (@ANI) Feb 16, 2023
अदाकारा स्वरा भास्कर सामाजिक मुद्दों पर हमेशा बोलती रही हैं। जो मुद्दे समाज के साथ सरोकार रखते हैं, उनको लेकर वो सड़कों पर भी उतरी हैं। फहाद अहमद के साथ उनकी मुलाकात इसी दौरान हुई और दोनों प्यार में पड़ गए। प्यार हो जाने के बाद स्वरा भास्कर ने उनके साथ शादी करने का फैसला लिया। स्वरा और फहाद के रिश्ते को इनके परिवार की तरफ से भी मंजूरी मिल चुकी है। स्वरा भास्कर ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। स्वरा के माता-पिता इस वीडियो में दोनों को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने जब से ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है, तब से लोग उन पर प्यार बरसा रहे हैं। लोग लगातार स्वरा भास्कर की वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
