Sushmita Sen Daughter Renee To Make Bollywood Debut Soon: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। इसके साथ ही उनका अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने आखिरी बार 'आर्या 3' से सबको हैरान कर दिया था। वह अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सबको इंप्रेस करती दिखाई देती हैं। खास बात तो यह है कि अब उनकी बेटी रेनी सेन (Renee Sen) भी उनके नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी खुद सुष्मिता सेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी है।
यह भी पढ़ें: श्वेता नंदा ने खास अंदाज में छोटे भाई Abhishek Bachchan को किया बर्थडे विश बचपन की फोटो शेयर कर लुटाया प्यार
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने मीडिया के सामने जाहिर किया कि उनकी बेटी रेनी सेन (Renee Sen) एक्टिंग में कदम रखने के लिए तैयार है और वह बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस बनेगी। सुष्मिता सेन ने इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत के दौरान सुष्मिता सेन ने बताया कि रेनी एक्ट्रेस बनना चाहती है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "रेनी एक एक्ट्रेस बनना चाहती है और वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस बनेगी। तैयारी चालू है।" बता दें कि सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने एक्टिंग में साल 2021 में ही हाथ आजमा लिया था। वह शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'ताली' में आए 'महामृत्युंजय' मंत्र को अपनी आवाज भी दी थी।
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी रेनी सेन (Renee Sen) ने बताया था कि एक्टिंग में कदम रखने के बाद वह अलग-अलग रोल में हाथ आजमाना चाहती हैं। चाहे वह एक्शन, हो या फिर कॉमेडी और थ्रिलर। रेनी सेन की खूबियों की बात करें तो वह एक कथक डांसर और क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही एक्ट्रेस बनने की तैयारी शुरू कर दी थी।
