Sushmita Sen Birthday: मिस इंडिया में गाउन पहनने के लिए सुष्मिता सेन के पास नहीं थे पैसे, अपनी मेहनत से यूं बदली जिदंगी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 19, 2022, 08:29 AM IST

Sushmita Sen Birthday: सुष्मिता सेन अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई उतार- चढ़ाव देखें हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके करियर से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में जानते हैं।

भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस उम्र के इस पड़ाव में बेहद खूबसूरत और फिट हैं। सुष्मिता ने अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। सुष्मिता इन दिनों वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस दो बेटियों की मां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया था। एक्ट्रेस की जिदंगी में नाम और शोहरत तो है ही, लेकिन उनकी लाइफ बहुत इंस्पायरिंग हैं। एक्ट्रेस ने कम उम्र से छोटे- मोटे मॉडिलिंग शोज में काम करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मिस यूनिवर्स जीतना एक एतिहासिक मोमेंट था, लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि इसके पीछे की जर्नी काफी प्ररेणादायक है।

Sushmita Sen Birthday: मिस इंडिया में गाउन पहनने के लिए सुष्मिता सेन के पास नहीं थे पैसे, अपनी मेहनत से यूं बदली जिदंगी

सरोजनी नगर के ट्रेलर से सुष्मिता ने बनवाया था अपना गाउन

उन्होंने बताया कि मिस यूनिवर्स में पहनने के लिए मेरे पास कोई महंगे कपड़े नहीं थे और हमारे पास उतने पैसे भी नहीं थे कि हम खरीद सकें। ऐसे में मेरी मां ने कहा सब तुम्हें देखेंगे तुम्हारें कपड़े को नहीं। इसके बाद मैंने दिल्ली की सरोजनी नगर से कपड़ा खरीदा। उसे हमारे घर के पास कपड़े सिलने वाले ट्रेलर को दे दिया। मम्मी ने कहा अच्छे से सिलना, टीवी पर आएगा। उन्होंने आगे कहा, मेरी मम्मी ने उसी बचे कपड़े से गाउन में फूल का डिजाइन बनाया। उन्होंने काले रंग की जुराबों से ग्लव्स बनाए थे। उस समय मुझे समझ आया कि सपने पूरे करने के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती है।

End of Feed