Sushant Singh Rajput की एक्स मैनेजर Disha Salian की हत्या पर सीबीआई का बड़ा खुलासा, रिपोर्ट में कही ये बात!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 23, 2022, 03:03 PM IST

Sushant Singh Rajput ex Manager Disha Salian Murder Case: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान मर्डर केस में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सीबीआई ने अब इस केस को बंद करने का फैसला किया है। सीबीआई ने जारी रिपोर्ट में यह साफ कर दिया है कि उनकी मौत हत्या नहीं बल्की हादसा थी।

Sushant Singh Rajput ex Manager Disha Salian Case: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के साथ ही उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। अब दिशा सालियान के केस में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सीबीआई ने अब इस केस को बंद करने का फैसला किया है। सीबीआई ने जारी रिपोर्ट में यह साफ कर दिया है कि उनकी मौत हत्या नहीं बल्कि एक हादसा थी। पहले यह खबरें सामने आ रही थीं कि दिशा की मौत आत्महत्या के कारण हुई है। हालांकि सीबीआई की इस नई रिपोर्ट के अनुसार ना तो दिशा ने आत्महत्या की थी और ना ही किसी ने उनकी हत्या की है।

Sushant Singh Rajput ex Manager Disha Salian

Sushant Singh Rajput ex Manager Disha Salian

शराब ने ले ली दिशा सालियान की जान

सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिशा सालियान की मौत, नशे के दौरान संतुलन खोने की वजह से छत से गिरकर हुई थी। दरअसल दिशा नशे में धुत होने के कारण अपने आपे में नहीं थी। इसी वजह से वह 12वीं मंजिल से नीचे गिरकर अपनी जान गंवा बैठीं। पहले सुशांत सिंह राजपूत के केस और दिशा के केस में कनेक्शन की बात सामने आ रही थी, क्योंकि 14 जून को सुशांत की मौत से ठीक 5 दिन पहले ही दिशा की शव बरामद किया गया था। हालांकि मुंबई पुलिस ने तो दिशा का मामला पहले ही बंद कर दिया था, पुलिस के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की थी।

End of Feed