Bigg Boss OTT 2 Latest Update: क्यूट और चार्मिंग लुक्स वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ सकती हैं। शो में अपने अपियरेंस को लेकर उन्होंने कहा है कि बिग बॉस ओटीटी पर आना उनके लिए घर लौटने सरीखा है। ढेर सारी ऐसी यादें हैं, जो लौट कर आ रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट था। वह शो को बेहद करीब से फॉलो कर रही हैं और वह उसे अगले लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह से चार्ज अप हैं। ऐसे में आप देखिए और इंतजार करिए। यह सीजन और सनी (चमकदार) होने वाला है।
सनी लियोनी पहले पॉर्न इंडस्ट्री में थीं, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। (फाइलः आईएएनएस)
लियोनी ने साल 2011 में बिग बॉस सीजन 5 में एंट्री ली थी, जहां घर के भीतर उनकी एक्टिंग, डांस मूव्स और कहानी ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि वह इस शो में किस रूप में नजर आएंगी। चर्चाओं का बाजार गर्म और इस बीच ऐसा कहा जा रहा है कि क्या वह 13वें सरप्राइज (कंटेस्टेंट) के तौर पर एंट्री लेंगी या फिर वह सलमान खान के साथ इस शो को होस्ट करेंगी?
13 मई, 1981 को जन्मी सनी लियोनी (फिलहाल 42 साल) का असल नाम करणजीत कौर वोहरा है। सनी लियोनी उनका स्टेज नेम है और वह कैनेडियन-इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह कनाडा में एक भारतीय सिख परिवार में पैदा हुई थीं। बॉलीवुड में आने से पहले वह पॉर्न इंडस्ट्री में थीं। 2011 में उनकी शादी डेनियल वेबर से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं।
साल 2019 में मोतीचूर चकनाचूर वह आखिरी फिल्म थी, जिसमें वह नजर आई थीं, जबकि साल 2012 में उन्होंने जिस्म 2 के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और इस फिल्म को पूजा भट्ट ने प्रड्यूस किया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
