Sunny Leone और डेनियल वेबर को बड़ी राहत, धोखाधड़ी केस में कोर्ट का फैसला

Sunny Leone got releif: एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) और उनके पति को धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की अदालत ने शिकायत खारिज करने के फैसले को बरकरार रखा। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Sunny Leone got releif: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच सनी लियोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस और उनके पति को ओमप्रकाश जैन द्वारा दर्ज कराए गए धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की अदालत ने इस मामले में शिकायत को खारिज करने के फैसले को बरकरार रखा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढे़ं-'फिर से धुरंधर देख रहा हूं...' Toxic के धमाके के बीच Ram Gopal Varma ने कह दी बड़ी बात)

sunny leone got releif

सनी लियोनी और उनके पति को मिली राहत (pic credit- instagram)

सनी लियोनी और उनके पति को मिली राहत

मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत को खारिज करने के फैसले को सही ठहराया है। अदालत ने कहा कि इस मामले में धोखाधड़ी का कोई केस नहीं बनता और यह सिर्फ पैसों और बिजनेस डील से जुड़ा विवाद है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश जैन ने सनी लियोन, उनके पति और उनके मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उन्होंने सनी लियोन को एक तेलुगु फिल्म में काम दिलाने में मदद की थी। इसके बदले उन्हें कुल रकम में से कमीशन देने की बात हुई थी। ओमप्रकाश जैन का दावा था कि उन्हें कुछ पैसे मिले, लेकिन बाकी रकम और उनका कमीशन नहीं दिया गया। उन्होंने पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन अब सेशन कोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि दस्तावेजों और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत से साफ है कि यह एक कारोबारी लेन-देन का मामला है, न कि धोखाधड़ी का। अदालत को निचली अदालत के फैसले में कोई बड़ी गलती नहीं मिली, जिसके बाद सनी लियोन और उनके पति को इस मामले में राहत मिल गई।

End of Feed