इंडस्ट्री में आज भी Vicky Kaushal के भाई के नाम से जानने पर Sunny ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं अपनी सच्चाई जानता हूं'

सनी कौशल की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्टर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया। एक्टर विक्की कौशल के छोटे भाई है। बेहतरीन एक्टर होने के बावजूद लोग उन्हें विक्की कौशल के भाई के नाम से जानते हैं। अब इस पर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल (Sunny Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के प्रमोशन में बिजी है। सनी के साथ फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। रोमांटिक थ्रिलर में सनी के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। इंडस्ट्री में अपने काम से पहचान बनाने वाले सनी को आज भी लोग विक्की के भाई के रूप में जानते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है।

एक्टर ने कहा, मुझे इन कमेंट्स से कोई मतलब नहीं है। मैं अपनी हकीकत जानता हूं। मैं जानता हूं कि हम कहां से आए हैं। इसलिए मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता हूं कि लोग क्या सोचते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विक्की की सफलता से बहुत खुश हूं।

End of Feed