'Lahore 1947' नहीं होगा सनी देओल की फिल्म का टाइटल, मेकर्स ने बदलकर रखा 'Batwara 1947'?

'Lahore 1947' is Now 'Batwara 1947': राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी का टाइटल बदलकर अब 'बटवारा 1947' रख दिया गया है।

'Lahore 1947' is Now 'Batwara 1947': सनी देओल इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब हरकोई सनी पाजी की फिल्म 'लाहौर 1947' का इंतजार कर रहा है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाहोर 1947' के टाइटल को बदलने की खबरें लंबे समय से आ रही थी। निर्माताओं को लग रहा था कि टाइटल में "लाहोर" शब्द शामिल करने से भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के माहौल में परेशानी खड़ी हो सकती है। अब मीडिया में जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने इस मूवी के लिए नए टाइटल की तलाश कर ली है। तो चलिए सनी देओल स्टारर के नए टाइटल पर एक नजर डालते हैं।

'Lahore 1947' is Now 'Batwara 1947'

Pic Credit: Instagram

बदला गया 'लाहौर 1947' का टाइटल...

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का टाइटल बदलकर अब 'बटवारा 1947' रखा गया है। आमिर खान के बैनर तले बनी इस मूवी में 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के विभाजन की कहानी को दिखाया जाएगा। हालांकि टाइटल में हुए बदलाव को लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। यह असगर वजाहत के नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जाम्या ए नई' पर आधारित है। (इसे भी पढ़ें: 'वेलकम 4' में हुई नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर की वापसी, सुनील शेट्टी ने कही ये बात)

End of Feed