Ramayana के रिलीज होते ही धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे Sunny Deol, वीडियो शेयर कर लिखा- 'मिसिंग यू पापा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 5, 2026, 02:54 PM IST

Sunny Deol Share Viral Video: सनी देओल (Sunny Deol) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ बेटा करण भी नजर आ रहे हैं।

Sunny Deol Share Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज के बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो में वो अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) को याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल की इस वीडियो में क्या खास बात है, जिसने सोश मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Sunny Deol Share Viral Video

धर्मेंद्र की याद में भावुक हुए सनी देओल, पिता के फार्महाउस पर जाकर बेटे करण के साथ बिताया वक्त (Image Source: Sunny Deol Instagram)

धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपने फार्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने बेटे करण के साथ खेतों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों वहां चल रहे खेती से जुड़े कामों को देख रहे हैं। वीडियो में सनी इस जगह को 'पापा का फार्म' कहते हुए भी सुनाई देते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर पिता की याद साफ झलकती है। सनी ने इस वीडियो के साथ अपनी फिल्म ‘अपने’ (Apne) का टाइटल ट्रैक भी लगाया है। इसके कैप्शन में उन्होंने सिर्फ तीन शब्द लिखे- 'मिसिंग यू पापा'। उनका ये छोटा-सा कैप्शन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

End of Feed