रामायण में हनुमान बनने से पहले नर्वस हो रहे हैं सनी देओल, एक्टर ने कहा- मुझे यकीन हैं हम हॉलिवुड से बेहतर......

Sunny Deol talk about Ramayana: सनी देओल को रामायण में हनुमान बनता देखने के लिए फैंस बेताब हैं। सनी देओल इस किरदार में कैसे लगेंगे और रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी कैसी होने वाली है। इन सभी बातों का एक्टर ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही शूट शुरू करने वाले हैं।

Sunny Deol talk about Ramayana: एक्टर सनी देओल( Sunny Deol_ इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी लाहौर 1947( Lahore 1947) पर काम कर रहे हैं। इसके बाद एक्टर तुरंत नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) की रामायण की शूटिंग करने वाले हैं। सनी देओल रामायण मूवी में हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल ने इस बात को पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि वह हनुमान का किरदार करने वाले हैं। अब एक्टर ने खुलासा किया है कि वह फिल्म के लिए नर्वस हैं और शूटिंग से पहले ऐसा फ़ील कर रहे हैं। सनी देओल ने अपने किरदार के साथ-साथ रणबीर कपूर के बारे में भी बात की। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Sunny Deol talk about Ramayana

सनी देओल ( Sunny Deol) ने जूम के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का जिक्र किया। नितेश तिवारी की फिल्म में वह भगवान हनुमान बन रहे हैं उस पर एक्टर ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह फिल्म का हिस्सा हैं इसमें कोई शक नहीं है। जल्द ही फिल्म के लिए शूटिंग शुरू की जाएगी। हालांकि मुझे थोड़ा नर्वस फ़ील हो रहा है। मुझे यकीन है कि निर्माता बहुत अच्छा काम कर रहे हैं क्योंकि वे अलौकिक चीजों को स्क्रीन पर ठीक से पेश करने जा रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि वे हॉलीवुड से कुछ कम नहीं होगा। रामायण कई बार बनाई गई है, और जब यह फिल्म स्क्रीन पर आएगी और जिस तरह से सभी कलाकार इसमें शामिल हैं, मुझे यकीन है कि वे महाकाव्य के साथ न्याय करेंगे, और लोग संतुष्ट होंगे और वे फिल्म का आनंद लेंगे।

End of Feed