Sunny Deol's Gadar 3 Story Leaked: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया था। फिल्म साल 2023 की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। जिसके बाद अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी खबरें सामने आ रही है। फैंस बड़ी बेसब्री से गदर 3 (Gadar 3) का इंतजार कर रहे हैं। फैंस सनी देओल से भी गदर 3 को लेकर लगातार सवाल कर रहे हैं। जिसके बाद अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसका आइडिया लीक हो गया है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि फिल्म गदर 3 की कहानी का कुछ हिस्सा लीक हो गया है।
Gadar 3 Initial Idea Leaked
यह भी पढ़ें- Bawarchi Remake: अनुश्री मेहता ने राजेश खन्ना की 'बावर्ची' के रीमेक के लिए कसी कमर, बोलीं-पारिवारिक फिल्म होगी
फिल्म को लेकर मेकर्स किस तरह का प्लान बना रहे हैं, इसकी कुछ जानकारी अब हमारे पास भी उपलब्ध है। फिल्म में तारा सिंह की उम्र को लेकर भी मेकर्स काफी परेशान हैं, जिसका हल भी अब उन्होंने निकाल लिया है। आइए इस पर नजर डालते हैं।
कुछ इस तरह की होगी गदर 3 की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गदर 3 (Gadar 3) की कहानी वहीं से ही शुरू होने क्योंकि मेकर्स तारा सिंह की उम्र को लेकर काफी परेशान हैं। फिल्म कहानी को 1980 या 1999 के दशक से शुरू होने वाली है। मेकर्स अब इसी को लेकर माथा पच्ची कर रहे हैं। वहीं सनी देओल ने हाल ही में बयान दिया है कि वह गदर 3 को लेकर सवाल सुन सुन कर परेशान हो गए हैं।
