Sunny Deol की 'लाहौर 1947' नहीं देगी गणतंत्र दिवस पर अगले साल दस्तक, इस एक्शन फिल्म को रिलीज करेंगे मेकर्स

सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'जट्ट', 'लाहौर 1947', 'रामायण' और 'बॉर्डर 2' जैसी बिग बजट फिल्मों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी जट्ट और लाहौर 1947?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने सनी के करियर को फिर से ट्रैक पर ला दिया। एक्टर के पास कई बिग बजट फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'जट्ट', 'लाहौर 1947', 'रामायण' और 'बॉर्डर 2' का नाम शामिल है। फैंस को एक्टर की अपकमिंग फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। गदर 2 के रिलीज के कुछ समय बाद ही एक्टक की लाहौर 1947 की अनाउंसमेंट हो चुकी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में अचानक बिगड़ी एलिस कौशिक की तबीयत, अविनाश के चक्कर में आया पैनिक अटैक

Sunny Deol

Sunny Deol (Credit Pic: instagram)

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, सनी देओल गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर गोपिचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी 'जट्ट' को रिलीज करेंगे। मेकर्स जल्द इस फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। एक्टर को लगता है कि उनकी एक्शन पैक फिल्म के लिए ये समय सबसे सही रहेगा। फिल्म के टाइटल से मिला हुआ उनका रोल भी है। दर्शक सनी को अनोखे अंदाज में देखेंगे। सूत्र ने आगे बताया, जट्ट में देशभक्ति का भाव देखने को मिलेगा। ऑडियंस फिल्म से जुड़े विजुअल को देखकर हैरान हो जाएगी। ये एक बिग बजट एक्शन-एंटरटेनमेंट फिल्म है जिसमें काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। ये सनी के करियर की बेस्ट फिल्मों मे से एक होने वाली है।

End of Feed