सुबह-शाम पिता धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं सनी पाजी, बोले- 'हमारे पापा मिट्टी के इंसान...'

Sunny Deol Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस कल यानी 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच सनी देओल ने फिल्म इक्कीस को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। सनी देओल ने पोस्ट में अपने पिता और मूवी की दिल खोलकर तारीफ की है।

Sunny Deol Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। ये फिल्म 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग थी, जिसमें सलमान खान, रेखा, सनी देओल, बॉबी देओल समेत बाकी स्टार्स पहुंचे। सभी लोगों को फिल्म पसंद आई है। इस बीच सनी देओल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लेटेस्ट पोस्ट में सनी देओल ने फिल्म 'इक्कीस' की दिल खोलकर तारीफ की है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

sunny deol post

pic credit- instagram

भावुक हुए सनी देओल

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई में उम्र संबंधी बीमारियों से निधन हो गया था, जिसने पूरे फिल्म जगत को गहरे शोक में डूबा दिया। सनी देओल ने स्क्रीनिंग पर 'इक्कीस' देखी और पिता की आखिरी फिल्म देखकर बहुत भावुक हो गए। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे पापा, मिट्टी के इंसान... 'इक्कीस' उनका सलाम है वो तोहफा जो उन्होंने उस धरती को दिया, जिसे वे प्यार करते थे और उन फैंस को, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे। हमारे परिवार के लिए यह उनकी आत्मा, हिम्मत और दिल से भरा खजाना है। आज प्यार और गर्व के साथ हम इसे दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं।' सनी देओल का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed