बॉर्डर 2 के सेट पर सनी देओल ने चखा चाय-समोसे का स्वाद, सेट पर बैक स्टेज चटकारे लेते नजर आए हीरो

Sunny Deol eating Samosas: अभिनेता सनी देओल अपने सादगी भरे अंदाज से सबका दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी एक पोस्ट का बेताबी से इंतजार करते रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Sunny Deol eating Samosa: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्मों के चलते चर्चा में हैं। उनके पास बैक टू बैक बिग प्रोजेक्ट हैं। जिसके लिए वह शूटिंग में बिजी रहते हैं। इतने टाइट शेड्यूल के बाद भी, सनी देओल अपने फैंस से दूर नहीं होते। वह सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कभी सेट के पीछे तो कभी सेट पर जाते हुए। हाल ही में सनी देओल ने फैंस के साथ मजेदार वीडियो शेयर की है। जिसमें वह शूटिंग से टाइम निकालकर स्नैकिंग कर रहे हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड स्टार्स स्ट्रीट फूड से परहेज करते हैं, वहीं सनी देओल इसे चटकारे लेते हुए खा रहे हैं।

Sunny Deol eating Samosas

Image Source: Instagram

अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। उनके सामने समोसे-पकौड़े और चाय रखी हुई है। सनी देओल वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'ज्ञानी जी चाय पी रहे हैं'। वहीं पर बैठा हुआ एक आदमी कहता है कि सनी पाजी समोसे के साथ चटनी लीजिए, सनी देओल कहते हैं कि वह समोसे के साथ चटनी नहीं खाते इससे समोसे का स्वाद खराब हो जाता है। इस स्नैक टेबल पर खूब हंसी-मजाक चलता हुआ दिखा दे रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस का दिन बन गया। लोगों का कहना है कि उनका फेवरेट हीरो भी समोसे खाता है।

End of Feed