Soorya: बंद डब्बे से बाहर निकली सनी देओल की रुकी हुई फिल्म, 3 साल बाद शूट किया क्लाइमैक्स सीन

Sunny Deol Movie Soorya: सालों पहले सनी देओल (Sunny Deol) ने सूर्या (Soorya) नाम की एक फिल्म शुरू की थी, जिसकी 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते ये रुक गई और ठंडे बस्ते में चली गई। लगभग 3 साल के बाद सनी देओल ने फिल्म सूर्या का क्लाइमैक्स सीन शूट किया है, जिसकी जानकारी निर्माता दीपक मुकुट ने लोगों को दी है।

Sunny Deol Movie Soorya: गदर 2 (Gadar 2) के साथ बॉक्स ऑफिस और इंडस्ट्री दोनों ही हिलाने वाले सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों बॉर्डर 2 और रामायण पार्ट 1 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इन दोनों ही मूवीज का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं लेकिन इसी बीच उनकी एक रुकी हुई मूवी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने अपनी रुकी हुई मूवी सूर्या का क्लाइमैक्स सीन लगभग 3 सालों के बाद शूट किया है। ये फिल्म 2021-22 के दौरान शुरू हुई थी और इसका आखिरी शेड्यूल 2022 में हुआ था। तब से ये मूवी रुकी पड़ी थी लेकिन मेकर्स की मेहनत से ये दोबारा फ्लोर पर लौट आई है।

Sunny Deol Soorya

Image Souce: Soorya Movie

फिल्म सूर्या के निर्माता दीपक मुकुट ने मिड-डे से बात करते हुए बताया है, "सनी देओल, रवि किशन और मनीष वाधवा ने कुछ दिनों पहले ही सूर्या का क्लाइमैक्स सीन शूट किया है। हमने सूर्या के क्लाइमैक्स सीन के लिए बहुत बड़ा सेट लगाया था, जहां इन तीनों एक्टर्स ने शूटिंग की है। सेट पर 350 एक्टर्स थे, जिनको कंट्रोल करना अपने आप में एक चुनौती थी। इस सीन में सनी देओल ने जबरदस्त एक्शन किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा।"

End of Feed