Border 2 Teaser: 'पाकिस्तान की फिर से लगने वाली है लंका', सनी देओल वापस लौटे रहे हैं, कल रिलीज होगा बॉर्डर 2 का टीजर

Border 2 Teaser: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल देश के दुश्मनों को सबक सिखाने वाले हैं। इस बीच फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक मूवी का टीजर कल रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Sunny Deol Film Border 2 Teaser Release Date: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में सनी देओल की फिल्म का एक पोस्टर सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस बीच एक क्लिप सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप के जरिए मेकर्स ने बता दिया है कि फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर कब रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

border 2 teaser release date

pic credit- T Seriesfilms

इस दिन रिलीज होगा बॉर्डर 2 का टीजर

बॉर्डर 2 के मेकर्स टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने चारों हीरोज का एक धमाकेदार ग्रुप पोस्टर रिलीज किया था। इस बीच टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस क्लिप में बॉर्डर 2 के टीजर के बारे में जानकारी दी गई है। फिल्म का टीजर विजय दिवस के मौके पर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे आएगा। बता दें कि साल 1971 की जंग में मिली जीत और हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए टीजर लॉन्च होगा। बता दें कि सभी लोग फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर को देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed