Gadar 2 का टीजर देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, सनी देओल पाकिस्तान में फिर मचाएंगे कोहराम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 17, 2023, 10:41 PM IST

Gadar 2 Teaser: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में सनी पाजी तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

Gadar 2 Teaser: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Amisha Patel) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में सनी एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कई फोटो और वीडियो वायरल हो चुके हैं। फैंस इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

gadar 2

Sunny Deol Gadar 2 (credit pic: instagram)

मेकर्स ने फिल्म का पोस्ट काफी समय पहले शेयर किया था जिसमें सनी पाजी दमदार अंदाज में नजर आए थे। फिल्म के पोस्टर पर लिखा था, हिंदुस्तान जिंदाबाद। ये फिल्म इस साल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, गदर 2 का टीजर काफी धमाकेदार होने वाला है।

End of Feed