संजय कपूर की मौत का सच आया सामने, मां ने लगाया था हत्या का आरोप, जारी हुई मेडिकल रिपोर्ट

Sunjay Kapur Death Reason : बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत का कारण एक मधुमक्खी को बताया जा रहा था लेकिन अब पता चल है कि ये सच नहीं है। यूके कोरोनर की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें डेथ के कारणों का पता चला है। आइए आपको बताते हैं रिपोर्ट में क्या लिखा है

Sunjay Kapur Death Reason : करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर( Sunjay Kapur) की मौत ने सबको हैरान कर दिया था। जिस तरह से वो फिट एंड फाइन थे और आराम से पोलो खेल रहे थे अचानक उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मधुमक्खी के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि सही जांच की रिपोर्ट अब सामने आई है। ब्रिटेन के कोरोनर की रिपोर्ट में पता चल है कि संजय कपूर की मौत का असली कारण क्या था। इसमें बताया गया कि ये प्रकृतिक कारणों से हुआ है। इसमें कोई साजिश नहीं हुई। आइए बताते हैं रिपोर्ट में और क्या बताया है।

Sunjay Kapur Death Reason

Image Source: Sunjay Kapur Soical Media

मंगलवार को उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के कार्यालय से शेयर की गई कोरोनर रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नागरिक संजय कपूर( Sunjay Kapur ) जो सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे, का बाएं वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी और इस्केमिक हृदय रोग के कारण निधन हो गया। कोरोनर कार्यालय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को पुष्टि की कि मृत्यु की सूचना कोरोनर को दे दी गई है। कोरोनर की जांच में संजय कपूर की मौत का कारण प्राकृतिक बताया गया है और रिपोर्ट बंद कर दी गई है। बता दें कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया था कि उनके बेटे को मारा गया है और यह एक हत्या है। हालांकि अब रिपोर्ट में साफ हो गया है कि ये उनकी दिल की बीमारी के कारण हुआ।

End of Feed