Govinda attended Ganpati Celebration: 90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रहते हैं। बीती रात अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा सीधे परिवार के पास पहुंचे और गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल हुए। देर रात गोविंदा ने घर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। गणपति बप्पा के इस जश्न में गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा भी मौजूद रहे। पूरे परिवार को एक-साथ देखने के बाद गोविंदा के फैन्स भी काफी खुश नजर आए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज और अमन गांधी पर भड़कीं Amrapali Dubey, घर में गर्म हुआ माहौल)
गणेश चतुर्थी के मौके पर परिवार के साथ दिखे गोविंदा (Pic Credit: X)
अमेरिका से लौटते ही घर पहुंचे गोविंदा
अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने सीधे घर पहुंचकर इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपने बच्चों के साथ गणपति बप्पा की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए गोविंदा ने बताया कि उनके घर में गणपति उत्सव की परंपरा उनकी मां ने शुरू की थी। यह सिलसिला कई सालों से बरकरार है। अभिनेता ने कहा कि अब उनका बेटा यशवर्धन भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बप्पा से यशवर्धन की सफलता की प्रार्थना की। साथ परिवार में शांति बने रहे इसके लिए बप्पा का आशीर्वाद लिया।
गोविंदा ने अपनी बेटी टीना के लिए भी खास दुआ मांगी। उन्होंने कामना की कि टीना को अच्छा परिवार मिले। वहीं बेटे यशवर्धन को लेकर अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा उनसे भी ज्यादा सफल हो। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 300 करोड़ी होने वाली है 'हनुमान अंश', 39वें दिन कमाई में आई गिरावट)
इस बार सुनीता आहूजा ने गोविंदा की गैरमौजूदगी में खुद गणपति बप्पा को घर पर स्थापित किया। गणपति की मूर्ति घर लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। गोविंदा की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। हालांकि सुनीता ने बाद में साफ कर दिया था कि गोविंदा अमेरिका में हैं और रात तक भारत लौट सकते हैं।
