'बप्पा नेगेटिव लोगों को दूर रखें...'- Govinda संग अनबन के बीच बोलीं Sunita Ahuja, जल्द लेंगी अपना घर (Exc)

Sunita Ahuja On Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में जूम संग बातचीत में बताया कि वह इस बार घर पर गणपति की स्थापना करेंगी।

Sunita Ahuja On Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोविंदा को जहां कई बार उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर सुनीता आहूजा भी सरेआम गोविंदा को आड़े हाथों लेती नहीं थकती हैं। इन विवादों के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने फैसला किया है कि वह इस गणेश चतुर्थी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करेंगी। सुनीता आहूजा ने जूम संग बातचीत में बताया कि वह गणेश चतुर्थी के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसके साथ ही सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि नेगेटिव लोग उनकी जिंदगी से दूर रहें। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बातें आसमान में लिख दी गईं', पत्नी Sunita Ahuja के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से मांगा सपोर्ट

Sunita Ahuja ने गोविंदा संग अनबन के बीच दिया बड़ा बयान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने इंटरव्यू में इस साल गणेश चतुर्थी को लेकर अपने प्लान साझा किये। उन्होंने कहा, "इस साल मैं भी गणपति लाने वाली हूं, क्योंकि पिछले साल मैंने अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया था। और एक साल में भगवान गणपति के आशीर्वाद से मैंने दो टीवी शोज किये हैं। एक नेटफ्लिक्स में किया था 'लॉकअप 2' और एक 'मां है ना।' सबसे जरूरी चीज कि मैंने अपने बेटे के साथ फिल्म की है, जिसे एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में तैयार किया गया है और साजिद खान इसके डायरेक्टर हैं।" सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्हें अच्छा लगता है कि गणेश चतुर्थी पर लोग उनके घर आते हैं। सुनीता आहूजा ने कहा, "इतना मजा आता है। अच्छे-अच्छे खाने बनते हैं, मोदक होता है, भोग चढ़ता है। बहुत अच्छा लगता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने एलीमनी में Gaurav Khanna से मांगे 10 करोड़? एक्ट्रेस बोलीं- देश छोड़कर चली जाती...

    End of Feed