Govinda की रूमर्ड GF कोमल रानी के खिलाफ उतरीं Sunita Ahuja, मांगा सपोर्ट; बोलीं- 'मेरी जिंदगी में राक्षस'

Sunita Ahuja On Govinda And Komal Rani: हाल ही में सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों से मदद की मांग कर रही हैं। वीडियो में वह गोविंदा और कोमल रानी की बात करती हैं।

Sunita Ahuja On Govinda And Komal Rani: गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गोविंदा लगातार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आ रहे हैं। बीते दिनों ही दोनों को साथ में लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए स्पॉट किया गया था, जिस पर गोविंदा काफी ट्रोल हुए। सुनीता आहूजा ने भी इस दौरान गोविंदा का नाम लिए बिना एक्टर पर ताना मारा था। अब सुनीता आहूजा खुलकर कोमल रानी स्वर्णकार के खिलाफ मैदान में उतर गई हैं। सुनीता ने लोगों से सपोर्ट की मांग की है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'मेरा बाप तेरी क्या हालत करेगा', मनोज तिवारी की बेटी Rhiti ने Qazi Touqeer को दी धमकी? हुईं ट्रोल

sunita ahuja on govinda

sunita ahuja on govinda (photo credit- instagram)

सुनीता आहूजा ने मांगी मदद

हाल ही में सुनीता आहूजा धनेश्वर काली माता रानी मंदिर पहुंचीं। यहां से सुनीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनीता आहूजा ने लोगों से मदद की मांग की है और कोमल रानी की तुलना राक्षसों से की है, जिनकी वजह से सुनीता का घर टूट रहा है। वीडियो में सुनीता ने कहा, 'नमस्कार मैं सुनीता आहूजा। मैं आज आई हूं धनेश्वर काली माता रानी के दर्शन करने। आप सब जानते हो कि मां काली राक्षसों का नाश करती हैं। मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस है। मैं माता को बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें। जो मीडिया में आने के चक्कर में अपना पब्लिसिटी कर रहे हैं। मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप लोग भी उनका सपोर्ट मत करें।' Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Ajay Devgn की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

    कोमल रानी पर लगाया घर तोड़ने का आरोप

      इसके आगे सुनीता आहूजा ने कहा, 'अगर आपके घर की बेटी या बहू को ये सब दिन देखना होता तो आप क्या करते। मैं चाहती हूं कि आप सब प्लीज मुझे सपोर्ट करे। जितने भी जैन जी बच्चे हैं औरतें हैं। मेरा सपोर्ट करे। जो मेरा साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है। मेरा घर टूट रहा है वो भी बिना किसी कारण। सभी लोग मेरा स्टैंड ले। मैं माता से यहीं मांगने आई हूं जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे। वो राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी है। मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से ये संकट हट जाए।'

      गोविंदा ने कोमल रानी संग रिश्ते पर कही थी ये बात

      बता दें कि गोविंदा कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दर्शन पर चुप्पी तोड़ चुके हैं। उन्होंने अफेयर की खबरों पर कहा था कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी को-स्टार के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता निभा रहे हैं। गोविंदा के यह भी कहना है कि लोग कुछ कहे लेकिन वो अपने रिश्ते को केवल काम के नजरिए से देखते हैं।

      End of Feed