Govinda संग विवादों के बीच Sunita Ahuja ने की जमकर पार्टी, कृष्णा-कश्मीरा संग खूुब किया एंजॉय

Sunita Ahuja Party Amid Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिश्तों के कारण विवादों में बने हुए हैं। वहीं विवादों के बीच ही सुनीता आहूजा, कृष्णा-कश्मीरा संग पार्टी करने पहुंचीं।

Sunita Ahuja Party Amid Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता बीते कुछ वक्त से उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। जहां एक तरफ गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा जा रहा है तो वहीं सुनीता आहूजा ने भी वीडियो शेयर कर फैंस से मदद की गुहार लगाई। इतना ही नहीं, सुनीता आहूजा ने बताया था कि उनका घर टूट रहा है। लेकिन कोमर रानी स्वर्णकार ने पलटकर जवाब दिया कि टूटे हुए घर को कोई नहीं तोड़ता है। गोविंदा (Govinda) संग विवादों के बीच ही अब सुनीता आहूजा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ पार्टी करने पहुंचीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से कटा रीति तिवारी का पत्ता, मिड-वीक एविक्शन में गिरी गाज

Govinda संग विवादों के बीच पार्टी करने पहुंचीं सुनीता आहूजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोविंदा (Govinda) की पत्नी अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ पोज देती नजर आईं। लेकिन तभी कश्मीरा शाह पीछे से आकर सुनीता आहूजा को गले लगा लेती हैं। दोनों के चेहरे पर इस दौरान खुशी देखने लायक होती है। वहीं कृष्णा अभिषेक भी आकर अपनी मामी से मिलते हैं। सबको साथ में देखकर पैपराजी पूछते हैं, 'मामा किधर हैं?' लेकिन कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के साथ-साथ बाकी लोग भी इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "क्या ड्रामा मचा रखा है...", Govinda-Sunita Ahuja को साथ देखकर बौखलाए फैंस

    End of Feed