गोविंदा संग तलाक की खबरों पर करते समय रो पड़ी सुनीता अहूजा, कहा- 'मेरा घर तोड़ने की कोशिश...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 16, 2025, 03:17 PM IST

Sunita Ahuja on Married Life: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। सुनीता अहूजा का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। सुनीता अहूजा के बयान ने सभी को हैरान कर दिया है।

Sunita Ahuja on Married Life: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) के साथ-साथ उनकी पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले गोविंदा और सुनीता अहूजा के अलग होने की खबरें सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद सुनीता अहूजा इसको लेकर मीडिया से बात भी करती नजर आईं। इन सब के बीच अब सुनीता अहूजा की नया व्लॉग सामने आया है जिसमें वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई ऐसे खुलासे करती नजर आई जिसने सबको हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं सुनीता अहूजा ने अपने नए व्लॉग में क्या बोला है।

Sunita Ahuja on Married Life

Image Source: Sunita Ahuja Instagram

सुनीता अहूजा ने शादीशुदा लाइफ को लेकर कही ये बात

एक्टर गोविंदा की वाइफ सुनीता अहूजा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। सुनीता अहूजा ने अभी हाल ही में अपना पहला व्लॉग शेयर किया है। इस व्लॉग में सुनीता अहूजा अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बताती नजर आईं। इसी दौरान उन्होंने गोविंदा संग उड़ी तलाक की खबरों पर भी बात की। इस बात को बताते हुए सुनीता अहूजा बेहद इमोशनल हो गई थीं। सुनीता अहूजा ने कहा कि 'ये एक डेढ़ साल मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा है क्योंकि पता नहीं कितने लोगों ने क्या बकवास किया है मेरे बारे में, परिवार के बारे में। ये है वो है।' इसके आगे सुनीता अहूजा ने कहा कि 'हर सुख मिलना इतना आसान नहीं होता। कभी ऊंच नीच भी लाइफ में हो जाता है। चाहे कोई भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करे, मैं सब जानती हूं। मेरी महाकाली बैठी हुई हैं सब देख लेंगी।' सुनीता अहूजा का ये बयान सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

End of Feed