Govinda breaks silence on Wife Sunita's allegations: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक गोविंदा (Govinda) अपनी पर्सनल लाइफ के चलता लगातार चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा को लेकर कभी खबरें आती हैं कि वो दिवालिया हो गए हैं तो कभी उनकी पुरानी जिंदगी से जुड़े कई किस्से मीडिया में वायरल होने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी अभिनेता पर कई आरोप लगाते हुए बेबाकी से बयान दिया है। हैरानी की बात यह है कि सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने पति गोविंदा कर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी बेटे के करियर को बनाने में सपोर्ट नहीं किया। अब इस आरोप पर गोविंदा ने अपना रिएक्शन दिया है।
Pic Credit: Instagram
सुनीता के आरोपों पर बोले गोविंदा
सुनीता आहूजा द्वारा बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर में सपोर्ट ना करने के आरोपों पर गोविंदा ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैंने अपनी फैमिली के लिए पॉलिटिक्स छोड़ दी थी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे द्वेष किसी भी तरह से मेरी फैमिली की लाइफ में दखलंदाजी करें.. खासकर मेरे बच्चों पर। मैंने साजिद नाडियाडवाला से मेरे बेटे को गाइड करने के लिए कहा था। साजिद ने यशवर्धन की फिल्ममेकिंग के अलग-अलग पहलुओं को सीखने में मदद भी की।' (इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' का हिस्सा नहीं होंगे विजय सेतुपति, सच्चाई से उठ गया पर्दा)
इस साल डेब्यू कर सकते हैं गोविंदा के बेटे यशवर्धन
वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड की दुनिया में अपनी नई शुरुआत करने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि साजिद खान की फिल्म से यशवर्धन अक डेब्यू होगा। यह एक हॉरर फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि यशवर्धन ने इस मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस मूवी में यशवर्धन आहूजा को 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।
