'बॉर्डर 2' का हिस्सा न बनने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर भैरों सिंह नहीं हैं तो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 19, 2025, 08:39 PM IST

Suniel Shetty on Border 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के पहले पार्ट से जुड़े इस स्टार साफ कर दिया है वो फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा नहीं होंग। तो चलिए जानते हैं कौन है वो एक्टर

Suniel Shetty on Border 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। सनी देओल की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी सनी देओल ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इन सब के बाद अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर (Border) में धमाल मचाने वाले ये स्टार दूसरे पार्ट में नहीं नजर आएगा। तो चलिए जानते हैं कौन है वो स्टार।

Suniel Shetty on Border 2

'बॉर्डर 2' में नहीं नजर आएंगे सुनील शेट्टी

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। 1997 की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर में कैप्टन भैरों सिंह (Captain Bhairon Singh) का दमदार रोल निभाने वाले सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इस सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे। इसका खुलासा खुद सुनील शेट्टी ने हाल ही में इंडिया टुडे (India Today) को दिए इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा, 'अगर भैरों सिंह नहीं हैं तो कोई बात नहीं, मेरा बेटा अहान शेट्टी (Ahan Shetty) तो है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी बताया कि अपने बेटे की इस फिल्म में एंट्री से बेहद खुश हैं। सुनील शेट्टी के इस इंटरव्यू के साथ साफ हो गया है कि वो फिल्म बॉर्डर 2 में नजर नहीं आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उदास हो गए हैं।

End of Feed