अथिया शेट्टी ने छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री, पापा सुनील शेट्टी ने बताई वजह

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को सलमान खान ने अपने बैनर में बनी फिल्म हीरो से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन अथिया शेट्टी को पहचान जरूर मिल गई थी। हीरो के बाद अथिया शेट्टी चंद फिल्मों ने दिखाई दीं और फिर उन्होंने काम करना छोड़ दिया। सुनील शेट्टी ने बताया है कि उनकी बेटी अथिया ने फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ दी?

सलमान खान ने साल 2015 में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को अपने बैनर में बनी फिल्म हीरो से लॉन्च किया था। जहां सूरज पंचोली अब तक बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं तो वहीं अथिया शेट्टी ने सिर्फ 3 फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया है। सुनील शेट्टी ने टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए ये खुलासा किया है कि अथिया फिल्मों से दूर जा चुकी हैं क्योंकि वो मां बनने के बाद पूरा समय अपने परिवार को देना चाहती हैं। सुनील शेट्टी के खुलासे से अथिया के फैंस थोड़े से निराश हैं लेकिन वो एक्ट्रेस के फैसले का सम्मान भी कर रहे हैं।

Athiya Suniel

सुनील शेट्टी ने बताया, 'अथिया ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला किया है ताकि वो अपने परिवार पर ध्यान दे सके और मां बनने के अहसास को ठीक तरह से फील कर पाए। मोतीचूर चकनाचूर के बाद अथिया को कई सारे ऑफर्स आए थे लेकिन उसने किसी को भी हां नहीं कहा क्योंकि वो फिल्में नहीं करना चाह रही थी। उसे लगता था कि फिल्मों से दूर रहना ही उसके लिए ठीक है और वो मूवीज करने में कम्फर्टेबल नहीं थी। उसने कहा कि बाबा मैं और काम नहीं करना चाहती हूं।'

End of Feed